मालपुआ या अपूप एक प्रकार का पकवान है जोकि खास अवसरों पर बनाया जाता है। Malpua मुख्यतः बांग्लादेश, ओडिसा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है। पुरी में भगवान जगन्नाथ को चढ़ाये जाने वाले भोगों में मालपुआ भी एक है।
बंगाली घरों में संक्रांति के दौरान, रमज़ान के महीने में मुस्लिम परिवारों में बनाया और खाया जाता है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में मालपुआ एक लोकप्रिय और प्रसिद्द मिठाई है।
मालपुआ का इतिहास/Malpua History
वैदिक काल में आर्यों के द्वारा मालपुआ (अपूप) बनाने के लिए जौ के आटे को दूध से मल कर गाये के घी में तलकर या पानी में उबालकर शहद में डुबोया जाता था और भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता था।

Table of Contents
मालपुआ बनाने की विधि/Malpua Recipe
मालपुआ पैनकेक की तरह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। हालांकि वे आपके पेनकेक्स से काफी अलग हैं। किनारों पर फूली हुई और कुरकुरी इलायची से सुगंधित पैनकेक को चीनी की चाशनी के साथ डुबोकर, ऊपर से मेवे डाले जाते हैं और कभी-कभी गाढ़े मीठे दूध के साथ परोसे जाते हैं – जिसे हम रबड़ी कहते हैं।
Malpua की कई किस्में हैं जो आपको भारत के विभिन्न हिस्सों में मिलेंगी। कुछ व्यंजनों में मैश किया हुआ केला, आम का गूदा या कद्दूकस किया हुआ नारियल जैसे फल बैटर में मिलाए जाते हैं।
तैयारी का समय : 40 मिनट
पकाने का समय : 20 मिनट
कुल समय : 1 घंटा
मालपुआ बनाने के लिए सामग्री/Ingredients For Malpua
सामग्री | मात्रा |
पानी | 650ml |
चीनी | 500g |
इलायची | 1 छोटा चम्मच (पाउडर) |
खोवा (मावा) | 500g |
मैदा | 150g |
अरारोट | 50g |
सूजी | 150g |
केसर | 4-5 पत्ती |
सॉफ | 1/2 छोटा चम्मच |
दूध | 1 लीटर (फुल फैट) |
गुलाब जल | 1 बड़ा चम्मच |
काजू | 4 से 5 कटे हुए (इच्छानुसार) |
बादाम | 4 से 5 कटे हुए (इच्छानुसार) |
पिस्ता | 4 से 5 कटे हुए (इच्छानुसार) |
चाँदी का वर्क | (इच्छानुसार) |
चाशनी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में 250ml पानी लेना है और उसमें 500g चीनी डालकर पकने के लिए रख देना है।
- एक तार होने तक पकाएं और पकने पर उसमे गुलाब जल और एक चुटकी इलायची पाउडर डाल दें।
रबड़ी बनाने की विधि
- एक पैन में 1 लीटर दूध को तब तक पकाएं जब तक की वह रबड़ी न बन जाये।
- रबड़ी बन जाने पर इसमें चीनी डालकर (स्वादानुसार) थोड़ी देर पकाएं और फिर इसमें इलायची पाउडर, सॉफ मिला दें।
मालपुआ बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कटोरे में 500g खोवा बारीक किया हुआ और फिर मैदा, सूजी, अरारोट और पानी डालकर अच्छी तरह चलाना है ताकि इसमें कोई गांठ न रह जाये।
- अब इसमें भीगी हुयी केसर का पानी, इलायची पाउडर, सॉफ डालकर फिर से अच्छी तरह चलाएं।
- अब पैन में रिफाइंड आयल या देशी घी डालकर गर्म करलें और फिर तैयार किये गए मिश्रण (बैटर) को पूड़ी के आकर का फैलाकर तेल में डालकर गुलाबी हों तक तल लें।
- अब तले हुए मालपुओं को तेल से निकलकर चाशनी में डालकर रख दें।
- अब आपका स्वादिष्ट मालपुआ बनकर तैयार है जिसे आप चाशनी से निकालकर एक प्लेट अलग रख लें।
- अब रबड़ी, मेवा और चाँदी का वर्क लगाकर परोसें।
इसे भी पढ़े : Malpua Recipe In English
मालपुआ बनाने की विधि (चित्र सहित)/Malpua Recipe With Image

Malpua Video
इसे भी पढ़े : लिट्टी चोखा कैसे बनायें?
मालपुआ टिप्स/Malpua Tips
- अगर आप घी के गर्म होने से पहले मालपुआ का मिश्रण पैन में डाल देते है तो मिश्रण कढ़ाई से चिपक जाता है। और घी में घुलकर घी को ख़राब कर देता है। इसलिए घी या तेल गर्म होने पर ही मिश्रण को डालें।
- मालपुआ मुलायम होना चाहिए क्योंकि मुलायम मालपुआ कोई भी आसानी से खा सकता है।
- इसे तलते समय कढ़ाई में घी या रिफाइंड आयल ज्यादा न डालें, इससे मालपुआ मोटा बनता है।
- मालपुआ गरम-गरम ही चाशनी में डालें, क्योंकि ठंडा होने पर यह चाशनी को नहीं पीता।
- चाशनी ठंडी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ठंडी चाशनी मालपुओं में नहीं जाती।
- मालपुओं में बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे मालपुआ फट जाता है।
FAQ’s
Q-1. मालपुआ कहाँ की डिश है?
Ans. मालपुआ पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बांग्लादेश और नेपाल में काफी खाये जाने वाले एक लोकप्रिय मिठाई है। प्रसाद के रूप में भगवान जगन्नाथ को भोग लगाई जाती है।