आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे की how to make pav bhaji recipe in hindi या ghar par pav bhaji banane ki vidhi.आप अपने घर पर बहुत आसानी से बाजार जैसी पाव भाजी नीचे दिए गए Steps को Follow कर-कर सिर्फ 40 मिनट में बना सकते हैं।
पाव भाजी महाराष्ट्र (मुंबई) का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसको वहाँ के लोग अपने दैनिक भोजन क रूप में बनाते और खाते हैं। जिस प्रकार उत्तर भारत में दाल, रोटी और सब्जी तथा बंगाल में चावल और चावल से बनने वाले भोजन और उनके साथ मछली खाने का चलन है।
मुंबई में पाव खाने के चलन की शुरुआत पुर्तगाली लोगों ने की थी, पाव आज मुंबई के खाने-पीने के कल्चर में बिल्कुल रचबस गया है। ये यहाँ के दौड़ते-भागते जीवन में पूर्णतः समा गयी है, यहाँ के लोग ज्यादातर कपड़ा मिलों में काम करते हैं, इसलिए उनको अपने हाथों को साफ रखना पड़ता है, तो हाथ गंदे न हों इसलिए वो भाजी को पाव से, वड़े को पाव से खाते हैं ताकि पेट भी भर जाये स्वाद भी आ जाये और हाथ भी साफ रहें।


Table of Contents
मुंबई पाव भाजी (Mumbai Pav Bhaji)
Pav Bhaji बच्चों, घर के बड़े सभी सदस्यों को पसंद आने वाला व्यंजन है, जो घर पर कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है। पाव भाजी के बहाने बच्चे वो सब्जियां भी खा लेते है जो की वो आमतौर से खाना पसंद नहीं करते हैं।
स्वाथ्य की हिसाब से देखा जाये तो पाव भाजी से कई प्रकार के पोषक तत्वों की भी पूर्ती होती है जैसे – प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइवर, वसा आदि।
ऊर्जा | 400 कैलरी |
कार्बोहाइड्रेट | 57.9 g |
वसा | 14.5 g |
प्रोटीन | 9.4 g |
फाइबर | 4.5 g |
कोलेस्ट्रॉल | 42 mg |
सोडियम | 170.5 mg |
बाजार जैसी पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)
4 से 5 लोगों के लिए
सामग्री (पाव के लिए) | मात्रा |
पाव | 10 |
मक्खन | 5 Table Spoon |
सामग्री (भाजी के लिए) | मात्रा |
हरा मटर | आधा कप |
गाजर | आधा कप कटा हुआ |
फूल गोभी | 1 कप कटा हुआ |
मक्खन | 2 बड़े चम्मच |
प्याज | 1 कप बारीक कटी हुई |
शिमलामिर्च | डेढ़ कप बारीक कटी हुई |
टमाटर | 1 कप बारीक कटे |
अदरक और लहसुन का पेस्ट | 2 चम्मच बड़े |
लाल मिर्च | डेढ़ चम्मच (छोटी) |
हल्दी | 1/4 चम्मच (छोटी) |
नमक | स्वादानुसार |
पाव भाजी मसाला | 1 चम्मच (छोटी) |
उबले और मसले हुए आलू | डेढ़ कप |
निम्बू रस | 2 चम्मच (छोटे) |
हरा धनिया | 1/4 कप बारीक कटा |
सामग्री (परोसने के लिए) | मात्रा |
कटा हुआ प्याज | आधा कप |
निम्बू के टुकड़े | 5 पीस |
मक्खन | 2 बड़े चम्मच |
पाव भाजी बनाने की विधि | pav bhaji banane ki vidhi
Step 1
भाजी बनाने के लिए :


1. आलू छील लें और अच्छी तरह धोकर उन्हें बारीक काट लें।


2. एक फूल गोभी को काटकर धो लें।


3. गाजर को छीलकर और बारीक काट कर धो लें।


4. हरे मटर को छीलकर धो लें।
- अब उपरोक्त दी गयीं सभी सब्जियों को एक प्रेशर कूकर में डाल दें और सब्जी डूब जाये इतना पानी रखें तथा दो सीटी बजने तक उबाल लीजिये।
- जब कूकर की सारी भाप निकल जाये, तभी कूकर के ढक्कन को खोलिये।
Step 2


1. प्याज छीलकर बारीक-बारीक काट लें।


2. शिमलामिर्च धोकर बारीक-बारीक काट लें।


3. टमाटर धोकर बारीक-बारीक काट लें।


4. अदरक का पेस्ट बना लें।


5. लहसुन का पेस्ट बना लें।




- अब एक नॉन स्टिक पैन या फ्लैट तवा में मक्खन और थोड़ा तेल डालकर गरम कीजिये और इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर गुलाबी होने तक तल लें।


- अब इसमें प्याज के गुलाबी होने पर बारीक कटा हुआ शिमलामिर्च तथा अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।


- अब इसमें टमाटर, लाल मिर्च, हल्दी और पाव भाजी मसाला डालकर 3 से 4 मिनट चलायें।
Step 3


- अब इसमें, कूकर में उबले हुए आलू, मटर, गाजर और गोभी को अच्छी तरह मसलकर डाल दें और थोड़ा पानी और अपने स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह चलायें।


- भाजी के पक जाने पर उसमे नीम्बू का रस और बारीक कटा हुआ धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और अब आपकी भाजी तैयार हों चुकी है।
पाव के लिए :


- अब पाव को बीच में से काटकर एक तरफ रख लीजिये
- नॉन स्टिक तवा को गरम करके उस पर एक चम्मच मक्खन और थोड़ा पाव भाजी मसाला डालकर कटे हुए पाव को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकिये, जब पाव हल्का भूरा और कुरकुरा हो जाए तो उसको उतारकर एक तरफ रख दीजिये
इसे भी पढ़ें : Pav Bhaji Recipe In Hindi
Pav Bhaji सर्व करने की विधि


- गर्म भाजी के साथ गर्म पाव थोड़ा बारीक कटा हुआ प्याज और कटा हुए नीम्बू के टुकड़े के साथ परोसिये।
Pav Bhaji मसाला घर पर कैसे बनायें ?
पाव भाजी बनाने के लिए सबसे जरुरी चीज़ पाव भाजी मसाला है जोकि बाजार में विभिन्न प्रकार के ब्रांड के रूप में मिलता है।
लेकिन घर पर बने ताज़ा पाव भाजी मसाले से पाव भाजी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
Pav Bhaji मसाला बनाने के लिए सामग्री
सामग्री | मात्रा |
साबुत धनिया | 1/4 कप |
लौंग | 6 पीस |
कश्मीरी लाल मिर्च सूखी | 10 पीस (टुकड़ों में टूटे हुए) |
जीरा | 2 चम्मच छोटे |
दालचीनी | 1 डंडी |
सौंफ | डेढ़ चम्मच बड़े |
हल्दी पाउडर | 1 बड़ा चम्मच |
इलाइची बड़ी | 4 पीस |
काला नमक | 1 बड़ा चम्मच |
आमचूर पाउडर (खटाई) | 2 छोटे चम्मच |
ताज़ी पिसी काली मिर्च | 1 बड़ी चम्मच |
Pav Bhaji मसाला बनाने की विधि
1. कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया, सौंफ, दालचीनी, लौंग, जीरा और बड़ी इलाइची को एक तवे पर कम आँच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें।
2. भूनने के बाद इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें।
3. टेबल में दी गयीं शेष सभी सामग्री के साथ किसी मिक्सर या सिल-बट्टे पर बारीक पीस लें।
4. अब इसको किसी छलनी की सहायता से छानकर किसी एयर टाइट बॉक्स या डिब्बे में रख लें और आवश्यकता के अनुसार प्रयोग करें।
पाव भाजी से सम्बंधित टिप्पिणियाँ
- बाजार जैसा स्वाद पाने के लिए मक्खन का अधिक प्रयोग करें।
- इसे अधिक पौष्टिक बनाने के लिए सब्जियों का प्रयोग अधिक करें।
- सब्जी में रंगत और चमक के लिए चुकंदर का प्रयोग करें और भाजी को अच्छी तरह मसल लें।
- Pav Bhaji का स्वाद तब बढ़ जाता है जब उसको गरम-गरम और ऊपर से पाव भाजी मसाला डालकर परोसा जाये।
- Pav Bhaji में प्रयोग होने वाला मसाला यदि घर में बनाया जाये तो सबसे अच्छा है, नहीं तो किसी अच्छे ब्रांड का मसाला ही प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें : Kathal Ki Sabji Recipe In Hindi
FAQ’s
Q-1. पाव भाजी के साथ क्या खा सकते हैं ?
Ans. पाव भाजी के साथ कटे हुए टमाटर और प्याज खा सकते हैं।
Q-2. पाव भाजी कहाँ का प्रसिद्ध व्यंजन है ?
Ans. पाव भाजी महाराष्ट्र का प्रसिद्ध व्यंजन है। खासकर मुंबई की पाव भाजी विश्वप्रसिद्ध है।
Q-3. पाव भाजी क नाम कैसे पड़ा ?
Ans. पाव एक पुर्तग़ालि शब्द है जिसका अर्थ रोटी है और इसको भाजी (बची हुई सब्जियों को मिक्स करकर पेट भरने के लिए खाना) के संग खाया जा सकता है.
Q-4. क्या पाव भाजी फ़ास्ट फ़ूड है ?
Ans. हाँ, पाव भाजी एक फ़ास्ट फ़ूड है, लेकिन अन्य फ़ास्ट फ़ूड की अपेक्षा ये स्वास्थ्यवर्धक हो सकती है अगर इसमें मक्खन का इस्तेमाल कम किया जाये, क्योकिं मक्खन में वसा और कैलेस्ट्रोल अधिक मात्रा में होता है जो कि उच्चरक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और हृदय सम्बंधित परेशानियों को जन्म दे सकता है।
Q-5. पाव भाजी प्लेट में कितनी कैलोरी होती हैं ?
Ans. पाव भाजी की एक प्लेट में 401 कैलोरी (पाव भाजी में प्रयोग मक्खन और तेल की मात्रा के अनुसार कैलोरी कम या ज्यादा भी हो सकती है) होती हैं, जिसमें
कार्बोहाइड्रेट – 232 कैलोरी
प्रोटीन – 38 कैलोरी
वसा – 131 कैलोरी
Q-6. पाव भाजी घर की है खाएं या बाजार की ?
Ans. बाजार की पाव भाजी बहुत ही स्वादिष्ट होती है लेकिन हमे ये कोशिश करनी चाहिए की घर पर बानी हुयी पाव भाजी ही खाएं, क्योकि बाजार में मिलने वाली पाव भाजी में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जाता है। कई बार यह भी देखा गया है कि दो तीन दिन पुरानी भाजी में नई भाजी मिक्स करके लोगों को दी जाती है जिसे खाकर लोग बीमार पड़ जाते हैं।
Q-7. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है ?
Ans. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा आलू वडी तथा दूसरे स्थान पाव भाजी को सबसे ज्यादा खाया जाता है।
Q-8. पाव भाजी महाराष्ट्र में क्यों प्रसिद्द है ?
Ans. महाराष्ट्र में सबसे पहले पुर्तगाली लोग अपने साथ पाव खाने का चलन लाये जो की रोटी का एक विकल्प था। जिसकी सहायता से अपने हाथों को बिना गन्दा किये किसी भी प्रकार की बची हुई सब्जी को आसानी से खाया जा सकता था। क्योंकि मुंबई में सूती कपड़ा मिल ज्यादा हैं और वहां लाखों लोग मजदूरी करते हैं इसलिये दोपहर के भोजन से हाथ गंदे न हों वो लोग पाव से भाजी या वडा खाते हैं। यही कारण है कि महाराष्ट्र में पाव भाजी सबसे ज्यादा प्रसिद्द है।
very tasty
helpfull article
NICE MUH MAIN PANI AAAGAYA VERY YUMMY YUMMY
thanku for telling the recipe i did not know that we can create haalua in this way now i will learn fron this and make a tasty haalua very very thankuuuu
😉 😉 😉 😉 😉 🙂
Nice article