Til Gud Laddu Winter Sweet Dish/Sesame Laddu सफेद तिल, गुड़, मूंगफली और इलाइची पाउडर से तैयार एक स्वस्थ, स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू है। यह मकर संक्रांति के त्योहार की एक विशेष मिठाई भी है। सर्दियों के मौसम में लोग अपने आपको गर्म रखने के लिए तिल, गुड़ और मूंगफली से बनी गजक एवं रेवड़ियों का प्रयोग करते हैं। तिल और गुड़ विटामिन E, A,आयरन और केल्सियम से भरपूर होते हैं, इसलिए इनका प्रयोग किया जाता है।


Table of Contents
तिल और गुड़ के लड्डू कैसे बनाये?/Til Gud Laddu Recipe
तिल और गुड़ के लड्डू बनने के लिए हम काले या सफ़ेद तिल का प्रयोग किया जा सकता है तिल के लड्डू खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इनमें काफी मात्रा में कैल्शियम के गुण होते हैं जो हड्डियों को मजबूती देने में मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही ये लड्डू बोन मिनिरल डेंसिटी को बेहतर बनाने का काम भी करते हैं। सर्दियों के मौसम में बहुत लोगों को शरीर में सूजन की दिक्कत भी जो जाती है यह उसे दूर करने में भी सहायक है।
तिल और गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सामग्री/Ingredients For Til Gud Laddu Recipe
सामग्री | मात्रा |
गुड़ | 250g |
तिल | 250g |
देशी घी | 1 छोटा चम्मच |
इलायची पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
मूंगफली | इच्छानुसार |
तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की विधि
- सबसे पहले तिल कढ़ाई में डालकर भूनें और हल्का गुलाबी होने पर उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर गुड़ का चूरा बना कर डाल दें और गुड़ के पिघल जाने पर उसको चलाते रहें।
- एक कटोरे में पानी लें और उसमें थोड़े से गुड़ को डालकर चेक करें। गुड़ तैयार होने पर पानी में डालने पर वो सख्त हो जायेगा और कांच की तरह पारदर्शी सा दिखाई देने लगेगा और पटकने पर आवाज़ करेगा।
- अब इस गुड़ में तिल डालने हैं और अच्छी तरह मिक्स करना है अगर आप चाहें तो इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।
- अब हल्का ठंडा होने पर इसके लड्डू बना लें।
इसे पढ़ें : Black Forest Cake Recipe In Hindi
तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की विधि (चित्र सहित)/ Til Gud Laddu Recipe With Image
- सबसे पहले आपको की बर्तन में 250g तिल लेने हैं।


- अब तिल को कढ़ाई में डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनना है। भून जाने पर तिल को किसी थाल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख देना है।


- अब कढ़ाई में 1 चम्मच देशी घी डालकर गर्म करना है।


- अब गुड़ का चुरा बनाकर इसमें डाल दें और अच्छी तरह चलाएं।


- गुड़ को चलाते-चलाते पिघालना है। गुड़ को न ज्यादा पकाना है और न ही कम क्योंकि इससे गुड़ के लड्डू या तो कड़क हो जायेंगे या फिर बहुत मुलायम रह जाएंगे।


- अब पके हुए गुड़ में तिल डालने हैं और अच्छी तरह मिक्स कर लेना है।


- अब लड्डुओं का स्वाद अच्छा करने के लिए मिक्सचर में इलायची पाउडर डालना है। आप अपनी इच्छानुसार इलायची पाउडर डाल सकते हैं।


- अब मिक्सचर के हल्का ठंडा होने पर आपको लड्डू बना लेने है। इस प्रकार आपके स्वादिष्ट Til Gud Laddu बनकर तैयार हैं।


Til Gud Laddu Recipe Video
टिप्स
- तिल गुड़ के लड्डू बनाने के लिए काले या सफ़ेद तिल या फिर दोनों को मिक्स करके भी लड्डू बनाये जा सकते हैं।
- गुड़ को सही तापमान पर सही से पकाएं क्योंकि ज्यादा पकाने पर गुड़ ठंडा होकर कड़क हो जायेगा और शीशे की तरह चटकने लगेगा इसलिए गुड़ को न ज्यादा पकाएं और न हीं कम पकाएं। (गुड़ पकाने का सही तरीका नीचे दी गयी वीडियो में देखें)
- लड्डू बनाने के लिए हाथों को साबुन से धोलें और गीले हाथों से लड्डू बनायें ताकि हाथ जलें न।
इसे पढ़ें : Til Gud Laddu Recipe In Hindi
FAQ’s
Q-1. तिल के लड्डू खाने से क्या फायदा है?
Ans. तिल गुड़ के लड्डू पेट और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते है यह गैस, कब्ज़ से राहत देते हैं। शरीर को गर्म रखकर सर्दी से बचाते हैं।
Q-2. तिल के लड्डू में क्या पाया जाता है?
Ans. तिल में केल्सियम, जस्ता, फॉस्फोरस और आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं जोकि हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखते हैं और दर्द को कम करते हैं। विशेषकर काले तिल के लड्डू बवासीर के रोग में आराम पहुंचाते हैं।
Q-3. क्या तिल में कैल्शियम पाया जाता है?
Ans. हाँ तिल में कैल्शियम पाया जाता है।
Q-4.तिल और गुड़ खाने से क्या होता है?
Ans. तिल और गुड़ शरीर को गर्म रखने और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायता प्रदान करते हैं।
Q-5. 1 दिन में कितने तिल खाने चाहिए?
Ans. 1 दिन में 50 से 60 ग्राम तिल खाने चाहिए।
Q-6. एक दिन में कितना गुड़ खाना चाहिए?
Ans. एक दिन में 50 से 60 ग्रामं तिल खाने चाहिए।
Q-7. शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से क्या होता है?
Ans. दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढाने पर आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है और कर्ज ख़तम हो जाता हैं।
👍👍👍
👍👍👍badhiya
That means you’ll see some stylish features and press access to additional channels where you can pick up visibility, without having to modify mother wit of some complicated, handbook migration process. https://googlec5.com